Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : द्रविड़ ने भी ठोका शतक, भारत के 302 रन (लीड-1)

मैच के पहले दिन शुक्रवार को खराब रोशनी के कारण लगभग एक घंटे का खेल नहीं हो सका था। समय की भरपाई के लिए शनिवार को खेल निर्धारित समय से आधे घंटे पहले शुरू किया गया। पहले दिन भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (0) मात्र छह रन के कुल योग पर आउट हो गए थे।

इसके बाद गंभीर और द्रविड़ ने 173 रनों की साझेदारी को अंजाम देकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। दूसरे दिन भी गंभीर और द्रविड़ की बल्लेबाजी जारी रही और पहले सत्र में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ।

शुक्रवार को अपना शतक पूरा करने वाले गंभीर 332 गेंदों पर 24 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि द्रविड़ ने 124 रन बनाने के लिए 300 गेंदों का सहारा लेते हुए 17 चौके जड़े। द्रविड़ ने 261 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाज दूसरे विकेट के लिए 296 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+