दक्षिण क्षेत्र को मैच में वापसी कराने का सारा दारोमदार कप्तान एस. बद्रीनाथ पर आ गया है, जो 54 रन पर नाबाद हैं। दिनेश कार्तिक पांच रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
इससे पहले, अंजिक्य रेहाने (165) की बेहतरीन पारी की बदौलत पश्चिम ने पहले दिन के अपने स्कोर पांच विकेट पर 303 रन से आगे खेलते हुए एक सम्मानजनक स्कोर हासिल किया। रेहाने के अलावा भाविक ठक्कर (73) और केदार जाधव (47) ने अपनी टीम के लिए बहुमूल्य योदगान दिया।
जवाब में खेलने उतरी दक्षिण क्षेत्र की टीम ने रोबिन उथप्पा और मुरली विजय के नेतृत्व में संभली हुई शुरुआत की लेकिन लेग स्पिनर राजेश पोवार और ऑफ स्पिनर रमेश पवार ने एक के बाद एक झटके देकर दक्षिण को मुश्किल में डाल दिया।
पिछले मैचों में शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले राहुल द्रविड़ भी कुछ खास नहीं कर सके और राजेश की गेंद पर जाधव के हाथों कैच कर लिए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।