शाकाहारी बने टायसन
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक 43 वर्षीय टायसन ने कहा है कि उन्होंने मांसाहारी भोजन से तौबा कर ली है। इसका कारण यह है कि टायसन अब लजीज और तरह-तरह के शाकाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
टायसन हेवीवेट चैम्पियन बनने वाले सबसे कम उम्र के मुक्केबाज हैं। उन्होंने 20 वर्ष की उम्र में यह खिताब अपने नाम किया था।
खिताबी जीत के बाद टायसन का नाम 'आयरन मैन' (लौह पुरुष) पड़ गया था। टायसन ने 2005 में आयरलैंड के मुक्केबाज केविन मैक्ब्राइड के हाथों मिली हार के बाद मुक्केबाजी से संन्यास ले लिया था।
इस मुक्केबाज का पूरा करियर विवादों से घिरा रहा। अमेरिकी सुंदरी डेसिरी वाशिंगटन ने एक बार उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। आरोप साबित होने के बाद टायसन को जेल की सजा सुनाई गई थी। वह तीन वर्ष तक सलाखों के पीछे रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications