Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हेडली से भारत से 'भिड़ने का गुर' सीख रहे हैं मैके

वेबसाइट 'स्टफ डॉट को डॉट एनजेड' के मुताबिक हेडली के साथ मैके के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन टीम के हाई-परफारमेंस मैनेजर रोजर मोंटीमेर की सिफारिश पर किया गया है।

मोंटीमेर चाहते हैं कि मैके पहले भारत दौरे पर शानदार प्रदर्शन करें और इसके लिए जरूरी है कि उन्हें भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों और हालात के बारे में सटीक ज्ञान हो।

मैके महान गेंदबाज रहे हेडली के इस साथ को फायदेमंद बता रहे हैं। मैके ने कहा, "हेडली एक संस्थान की तरह हैं। उनके पास सिखाने के लिए काफी कुछ है और मैं उनसे अधिक से अधिक सीखने की कोशिश कर रहा हूं।"

30 वर्षीय मैके ने अभी एक भी टेस्ट नहीं खेला है लेकिन भारत दौर में उन्हें पहला टेस्ट खेलने का मौका मिल सकता है। कीवी टीम को भारत के साथ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, October 26, 2010, 22:01 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+