Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : श्रीलंका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

इंग्लैंड के लिए विश्व कप का तीसरा संस्करण वाकई बेहद खास है क्योंकि वह छह साल के अंतराल के बाद आईसीसी के किसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। ऐसे में पिछले वर्ष के उपविजेता श्रीलंका को उसे रोक पाना आसान नहीं होगा।

प्रदर्शन के लिहाज से इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। उसने सुपर-8 में अपने तीनों मैच जीते हैं जबकि श्रीलंकाई टीम को दो जीत के साथ लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल खेलने का मौका मिला है।

इंग्लैंड ने सुपर-8 में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को पराजित किया है। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने भारत और वेस्टइंडीज को हार का स्वाद चखाया था लेकिन आस्ट्रेलिया के हाथों उसे करारी शिकस्त मिली थी।

ग्रुप स्तर में भी हालांकि दोनों टीमों का प्रदर्शन बराबरी का रहा था। इंग्लैंड ने आयरलैंड को हराया था जबकि वेस्टइंडीज के हाथों उसकी हार हुई थी। इसी तरह श्रीलंका ने जिंबाब्वे को हराया था लेकिन उद्घाटन मुकाबले में ही उसे न्यूजीलैंड के हाथों पटखनी मिली थी।

श्रीलंका ने अपने आखिरी सुपर-8 में मैच में भारत के खिलाफ जिस स्तर की संघर्षशक्ति का परिचय दिया था, उससे पूरी दुनिया परिचित है लेकिन इंग्लैंड ने सुपर-8 में जो निरंतरता बनाए रखा है, उसने निश्चित तौर पर कुमार संगकारा की टीम को खतरा हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+