संजू सैमसन ने एक हाथ से कैच लेकर हार्दिक पांड्या को भी किया हैरान
मुंबई: आईपीएल 11 का एक बेहद ही अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जिसमें राजस्थान ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई की तरफ से एक बार फिर कप्तान रोहित फ्लॉप रहे और 0 पर आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर आउट किया। 10.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 87/2 हो गया क्योंकि जोफ्रा आर्चर ने एक के बाद एक दो विकेट लगातार विकेट झटक लिए थे। हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए।
|
सैमसन ने एक अविश्वसनीय कैच लपका
वहीं इस मैच में हार्दिक की पारी का अंत सैमसन ने एक अविश्वसनीय कैच लेकर किया। हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए और स्टोक्स के खाते में ये विकेट गया। हार्दिक को भी यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा कैच लपक लिया गया गया है। वानखेड़े में सन्नाटा पसर गया गया था, लेकिन सैमसन ने एक अविश्वसनीय कैच पकड़ लिया था।
|
सोशल मीडिया पर 'सुपरमैन' सैमसन छाए
सैमसन के इस कैच के बाद सोशल मीडिया पर कोई उन्हें चिड़िया कह रहा था तो कोई सुपरमैन। सैमसन ने 14 गेंदों पर 26 रनों की तेज पारी भी खेली और आउट होने से पहले हार्दिक पांड्या की गेंद पर ही 2 लगातार छक्के भी जड़े।
|
बटलर ने आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
इस मैच में एक बार फिर बटलर ने आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। बटलर 53 गेंदों में 94 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2018 के प्ले ऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार ने 38 रन बनाए और लूईस के साथ मिलकर 87 रनों की साझेदारी भी की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
