कोलंबो टेस्ट : भोजनकाल तक श्रीलंका के बगैर नुकसान 19 रन (लीड-2)
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी जहां चार विकेट पर 642 बनाकर घोषित कर दी थी वहीं पांचवें दिन शुक्रवार को भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में बनाए गए 707 रनों की बदौलत कुल 65 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही।
चौथे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के करियर के पांचवें दोहरे शतक और पहला टेस्ट खेल रहे सुरेश रैना के पहले शतक की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर 669 रन बना लिए थे।
दिन का खेल खत्म होने तक ईशांत शर्मा (10) और प्रज्ञान ओझा (0) के रूप में भारतीय टीम की अंतिम जोड़ी नाबाद लौटी थी। पांचवें दिन ईशांत जहां 27 रन बनाकर दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए वहीं ओझा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम विकेट के लिए 39 रन जोड़े।
श्रीलंका की ओर से असंथा मेंडिस ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि अनियमित गेंदबाज तिलकरत्ने दिलशान ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले। पहला टेस्ट मैच खेल रहे सूरज रांडीव दो विकेट लेने में सफल रहे। फर्नाडो को एक सफलता मिली।
भोजनकाल तक श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाजों ने दो ओवरों का सामना किया था। पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले थरंगा पारानाविताना छह और दिलशान पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंकाई टीम भारत की पहली पारी के स्कोर से अब भी 42 रन पीछे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications