अपनी दिलकश अदाओं से IPL में आग लगा रही हैं पालोमा राव, जानिए उनके बारे में 5 बातें
नई दिल्ली। आईपीएल का रोमांच चरम पर है। सभी टीमें प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। हालांकि इन सबके बीच खिलाड़ी अपनी तूफानी पारी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के अलावा दर्शकों के लिए चीयरलीडर्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की मौजूदगी भी उन्हें इस खेल के प्रति आकर्षित करती है। हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में एंकर्स आप तक क्रिकेट के मैदान से जुड़ी हर खबरें पहुंचा रही हैं। आज हम जिसकी बात करने जा रहे हैं उनका नाम है पालोमा राव। पालोमा अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को खूब लुभा रही हैं। जानिए उनके बारे में खास बातें-
थिएटर कलाकार से बनीं होस्ट!
चेन्नई की वीजे, आरजे और अभिनेत्री पालोमा राव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 11 की होस्ट हैं। इससे पहले उन्होंने 2016-2017 तमिलनाडु प्रीमियर लीग और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 को भी होस्ट किया था। एक थियेटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली पालोमा कई बड़े फैशन ब्रांड्स के लिए रैंप पर भी चली हैं।
बहन भी कर चुकी हैं आईपीएल होस्ट
पालोमा का जन्म चेन्नई में 4 फरवरी 1986 को हुआ था। उनकी एक छोटी बहन रोशेल राव हैं। जो एक फेमस मॉडल, टीवी प्रजेंटर और अभिनेत्री हैं। रोशेल राव भी आईपीएल होस्ट कर चुकी हैं। पालोमा ने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से विजुअल कम्युनिकेशन में बीएससी किया है।
ये शो भी किए हैं होस्ट
2004 में वह एसएस म्यूजिक पर वीजे बन गईं और लोकप्रिय शो फर्स्ट फ्रेम, ऑटोग्राफ और जस्ट कनेक्ट को होस्ट भी किया है।
इस फिल्म में किया था कैमियो
पालोमा ने तमिल मूवी 'अन्नाले अन्नाले' में एक कैमियो किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म साबित हुई थी।
आरजे के अलावा लिखती हैं कॉलम
पालोमा वर्तमान में चेन्नई लाइव 104.8 एफएम में आरजे हैं। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के टैबलेट इंडलज के लिए साप्ताहिक कॉलम भी लिखती हैं। वह स्टार स्पोर्ट्स तमिल पर प्रसारित स्पोर्ट्स शो का एक लोकप्रिय चेहरा हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
