बीसीसीआई के सुरक्षा सलाहकार बनाए गए पूर्व आईपीएस दास (लीड-1)
बीसीसीआई ने मंगलवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के दौरान मिली आतंकवादी धमकियों और आने वाले दिनों में भारत में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर उसे अपना सुरक्षा सलाहकार नियुक्त करने का फैसला करना पड़ा।
बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन ने कहा, "हमने आने वाले दिनों को ध्यान में रखकर दास को अपने साथ जोड़ा है। हम भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले किसी भी आयोजन को पूरी तरह सफल और सुरक्षित बनाना चाहते हैं। सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वप्रू्ण मुद्दा है और यही कारण है कि हम रंजीत दास जैसे अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना चाहते हैं।"
दास नई दिल्ली में इस वर्ष अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। दास ने पुलिस सेवा से कार्यमुक्त होने से पहले कई प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम किया है।
दास को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे विशेष सुरक्षा दस्ते के निदेशक और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव है। इसके अलावा वह वाशिंगटन में आतंकवाद निरोधी प्रयासों के तहत भारतीय उच्चायोग में अपना योगदान दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications