राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : फाइनल में पहुंचे सुशील, अनुज, जोगिंदर (पहले और अंतिम पैरा में संशोधन के साथ)
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य पदक हासिल करने वाले पहलवान सुशील कुमार की अगुवाई में भारत के तीन पहलवान अनुज कुमार और जोगिंदर कुमार रविवार को यहां कुश्ती की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए।
रविवार शाम को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के के.डी.जाधव रेस्लिंग स्टेडियम में ये सभी धुरंधर फाइनल मुकाबले में दो-दो हाथ करेंगे।
सुशील गाम्बिया के फमारा जार्जुउ को हराकर इस दौर में पहुंचे हैं। उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक बार्नेस से होगा।
84 किलोग्राम भारवर्ग में अनुज नाइजीरिया के एंड्रयू डिक को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं। उनका मुकाबला पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम से होगा।
120 किलोग्राम भारवर्ग में जोगिंदर का सामना भारतीय मूल के कनाडियाई खिलाड़ी अर्जन सिंह से होगा। जोगिंदर आस्ट्रेलिया के पहलवान डेनिस रॉबर्ट्स को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं।
55 किलोग्राम भारवर्ग में तीसरे स्थान के लिए अनिल कुमार हाथ आजमाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications