एशिया कप : दिलशान के हरफनमौला प्रदर्शन से श्रीलंका को मिली जीत (राउंडअप)
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 312 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 40.2 ओवर में 186 रन ही बना सकी।
दिलशान ने जहां बल्लेबाजी से 71 रनों का योगदान दिया वहीं गेंदबाजी में तीन विकेट झटक कर बांग्लादेश को गहरा झटका दिया।
बांग्लादेश की ओर तमीम इकबाल ही संघर्ष करते दिखे। उन्होंने एक छक्के और पांच चौके की मदद से 51 रन बनाए।
इससे पहले, श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए। उसके लिए तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा और कप्तान कुमार संगकारा ने शानदार अर्धशतक लगाया जबकि माहेला जयवर्धने, एंजेलो मैथ्यूज और चमारा कापूगेदारा ने उपयोगी पारियां खेलीं।
रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने तेज शुरुआत के बाद सबसे पहले तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाया। दिलशान 51 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए।
दिलशान का विकेट 111 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा पेवेलियन लौटे। थरंगा ने 73 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की सहायता से 54 रन बनाए। थरंगा और संगकारा ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े।
थरंगा की विदाई के बाद जयवर्धने ने कप्तान का भरपूर साथ दिया लेकिन 35 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 43 रन बनाने के बाद वह 224 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े।
कुल योग में 14 रन जोड़ने के बाद संगकारा भी आउट हो गए। संगकारा ने 69 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए। मैथ्यूज 41 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि कापूगेदारा 30 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर अविजित लौटे। इस जोड़ी ने नाबाद 73 रन जोड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications