Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटरसन-मूर्स को विवाद सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था : वॉन

यह बात खुलकर सामने आ चुकी है कि वॉन को राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाने के लिए ही पीटरसन ने मूर्स के साथ रार ठानी थी और जब वॉन को टीम में जगह नहीं मिली तो मूर्स के साथ पीटरसन के संबंध इतने गहरा गए कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश कर डाली।

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट श्रंखला के दौरान वॉन के कप्तानी पद से इस्तीफा देने के बाद से ही पीटरसन काफी आहत थे। वॉन की विदाई के बाद उन्हें कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने अपने नेतृत्व में इंग्लैंड टीम को अंतिम टेस्ट मैच में जीत दिलाई लेकिन भारत के खिलाफ दिसंबर में खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रंखला में उनका जादू नहीं चल सका और टीम 0-1 से हार गई।

भारत से लौटने के बाद पीटरसन दो सप्ताह की छुट्टी पर चले गए। जाते-जाते वे मूर्स से कह गए कि खराब फार्म में होने के बावजूद वे वॉन को वेस्टइंडीज जाने वाली टीम में देखना चाहते हैं।

पीटरसन के अनुरोध के बावजूद वॉन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया और तभी से पीटरसन और मूर्स का विवाद जोर पकड़ने लगा। कुछ दिनों के भीतर यह विवाद इतना गहरा गया कि कोच और कप्तान को अपने पद से हटना पड़ा।

वॉन ने कहा, "पीटरसन की बल्लेबाजी को देखकर लगता है कि वे अपनी सीमा में रहने वाले इंसान हैं। उन्हें कभी भी बल्लेबाजी कोच की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि वे स्वाभाविक खेल में यकीन करते हैं। कप्तान और कोच के रिश्ते हमेशा टीम से जुड़े होते हैं। अगर दोनों टीम हित की बात कर रहे हैं तो उन्हें इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। मुझे दुख है कि इस घटनाक्रम के बीच मैं एकमात्र ऐसा पात्र था, जो अच्छी तरह जानता था कि यह सब मेरे ही कारण हो रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+