कोच बनते ही बोले लैंगर, 'ऑस्ट्रेलिया अच्छी टीम तभी बनेगी जब भारत को उसके घर में हराएगी'
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने अपना नया कोच चुन लिया है। दरअसल पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का तीनों फॉर्मेट में मुख्य कोच बनाया गया। उन्होंने विवादों से घिरी टीम का बर्ताव सुधारकर खोया सम्मान वापिस पाने का वादा किया है। लैंगर 22 मई से पदभार संभालेंगे और चार साल तक पद पर रहेंगे। इस हिसाब से लैंगर की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया दो एशेज सीरीज, एक विश्व कप और टी20 विश्व कप खेलेगी। हालांकि कोच बनते ही लैंगर ने एक बेहद बड़ा बयान दिया है।
दरअसल कहा जाता है भारतीय टीम को उसके घर में हराना किसी भी टीम का सपना होता है। भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर किसी भी टीम को आसानी से हरा सकती है। यही नहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर उसे मुंह की खानी पड़ी थी। अब उसके नए कोच ने एक बड़ा बयान दिया है। डेरेन लेहमैन की जगह कोच बने लैंगर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भारत को भारत में हराना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बड़ी सफलता होगी।
उन्होंने कहा कि "ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम 3 या 4 साल में टेस्ट खेलने भारत जाती है। ये मेरे लिए सबसे अहम है क्योंकि अगर हम भारतीय टीम को भारत में हरा देते हैं तो ही हम एक बेहतरीन टीम कहलाएंगे। अगर मैं अपने पूरे करियर पर नजर डालूं तो जब 2004 में हमने भारत को उन्ही के घर में हराया था तो मेरे लिए वो सबसे बड़ी उपलब्धि थी।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
