'हॉर्न नॉट ओके प्लीज' टी-20 कप: भारतीय खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे प्रदर्शनी मैच
नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा और सड़कों पर बेवजह हॉर्न बजाने के प्रतिकूल प्रभाव के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास में भारतीय क्रिकेटर्स 24 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच में भाग लेंगे। इस मैच में अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और सुरेश रैना जैसे कुछ शीर्ष भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे।
रहाणे सहित ये क्रिकेटर 24 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम 'हॉर्न नॉट ओक प्लीज' टी-20 कप के नाम से प्रदर्शनी मैच में 'रोड सेफ्टी इलेवन' और 'नो हॉंकिंग इलेवन' की तरफ से हिस्सा लेंगे। भारत के टेस्ट वाइस कप्तान और मुंबई के लोकल ब्वॉय अजिंक्य रहाणे, ने मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए ध्वनि प्रदूषण के खतरे के बारे में अपनी चिंताओं को व्यक्त किया और इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने खुद से ऐसा न करने की शपथ भी ली।
शीर्ष स्तर की क्रिकेट में विरोधी टीमों के खिलाड़ियों की छींटाकशी झेल चुके भारतीय बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे को ऐसा करना कतई पसंद नहीं है और वह इसकी तुलना कार चलाते समय बेवजह हार्न बजाने से करते हैं। रहाणे ने कहा, "जिस तरह से मुझे मैदान पर छींटाकशी पसंद नहीं है उसी तरह से मुझे कार चलाते समय हार्न बजाना पसंद नहीं है।" रहाणे मोटर वाहन विभाग महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में बोल रहे था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
