मन्हास का भारत के लिए न खेल पाना दुखद : युवराज
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज युवराज सिंह ने दिल्ली के खिलाड़ी मिथुन मन्हास की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मन्हास जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी का अब तक देश के लिए न खेल पाना दुखद है।
एशिया कप के लिए टीम में जगह न बना पाने वाले युवराज ने पिछले दिनों घरेलू टूर्नामेंट में ओएनजीसी की ओर से खेलते हुए मन्हास के अच्छे प्रदर्शन की सराहना माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के जरिए की। उन्होंने कहा, "ओनएजीसी की ओर से मिथुन ने बेहतरीन पारियां खेलीं। यह दुखद है कि उनकी क्षमता का खिलाड़ी अब तक देश के लिए नहीं खेल सका।"
गौरतलब है कि मन्हास बीते 12 वर्षो से घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं। प्रथम श्रेणी में अब तक उन्होंने 110 मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने 44 की औसत से 6424 रन बनाए हैं। स्पिन का हुनर रखने वाले मन्हास ने 33 विकेट चटकाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications