Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट से सिर्फ 30 लाख कमाना चाहते थे धोनी, वसीम जाफर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी वो नाम है जिसका जिक्र भारतीय क्रिकेट की सफलताओं का वर्णन करने के दाैरान हमेशा किया जाएगा। धोनी इकलाैते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टीम को आईसीसी के तीनों खिताब दिलाए हों। धोनी ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप तो 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी भारत को दिलाई। धोनी अपनी उपलब्धियों के कारण आज करोड़ों के मालिक हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ये महान कप्तान क्रिकेट से सिर्फ 30 लाख ही कमाना चाहता था।

जाफर ने किया खुलासा

जाफर ने किया खुलासा

जी हां, आज बड़ी गाड़ियों व घर में ही कई गल्जरी बाइक्स रखने वाले धोनी 30 लाख कमाकर चैन की जिंदगी जीना चाहते थे। भारत के ही पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इस बात का खुलाला किया है। इस महीने की शुरुआत में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले जाफर ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ बातचीत में यह बात लिखी। एक फैन ने पूछा कि धोनी के साथ उनकी सबसे पसंदीदा याद बताएं तो उन्होंने लिखा, 'जब उन्हें भारत के लिए खेलते हुए 1-2 साल ही हुए थे, तो मुझे याद है कि उन्होंने कहा था- मैं क्रिकेट खेलने से 30 लाख रुपये कमाना चाहता हूं ताकि आराम से रांची में अपनी बाकी जिंदगी बिता सकूं।'

अब करोड़ों के हैं मालिक

अब करोड़ों के हैं मालिक

फिलहाल, धोनी अब 800 करोड़ के मालिका हैं। उनके क्रिकेट करियर पर 'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म भी बनी है। दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बनने में धोनी को सिर्फ 42 इनिंग्स का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान वो सबसे तेजी से ऐसा करने वाले बल्लेबाज भी बने. धोनी टीम इंडिया को साल 2007 में वर्ल्ड टी20, 2011 में वर्ल्ड कप जीता चुके हैं।

धोनी IPL में करने वाले थे वापसी

धोनी IPL में करने वाले थे वापसी

झारखंड के लिए साल 2004 में खेलते हुए दोनों की दोस्ती हुई। इस दौरान धोनी ने एक बार जाफर से कहा था कि वो क्रिकेट खेलकर 30 लाख कमाना चाहते हैं। ताकि वो चैन से अपने शहर रांची में रह सकें। पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के लिए आखिरी बार खेलने वाले धोनी आईपीएल के 13वें सीजन से मैदान पर वापसी करने वाले थे लेकिन फिलहाल इस प्रतिष्ठित लीग को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है।

Story first published: Monday, March 30, 2020, 9:39 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+