Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड 2010: भारतीय निशानेबाजों की निराशाजनक शुरुआत

क्वांगचो (चीन), 13 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में चल रहे 16वें एशियाई खेलों में भारत की महिला निशानेबाजों ने 10 मीटर की एयर राइफल स्पर्धा में निराश किया। दूसरी ओर पुरुषों टीम की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई।

महिला निशानेबाजों में कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और 10 मीटर की एयर राइफल की टीम स्पर्धा में पदक उम्मीदें खत्म हो गईं। स्टार निशानेबाज तेजस्विनी सावंत से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वह 390 अंक ही हासिल कर सकीं।

महिलाओं के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पुरुषों की टीम ने उम्मीद जरूर जगाई है। भारत के ओमकार सिंह ने 50 मीटर की पिस्टल स्पर्धा में 557 का स्कोर हासिल करके पांचवां स्थान प्राप्त किया और फाइनल में जगह बनाई।

खेलो के पहले दिन मेजबान चीन ने एक स्वर्ण जीतकर पदकों की शुरुआत की। दूसरी ओर से ईरान ने रजत और उज्बेकिस्तान ने कांस्य से अपना खाता खोला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Saturday, November 13, 2010, 12:00 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+