आईपीएल: वार्न ने कहा, पैसे के लिए खेल रहे हैं
जोहांसबर्ग, 21 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न का कहना है कि पैसे की वजह से ही वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'अफ्रीकन वीकली रिपोर्ट' के साथ बातचीत में 39 वर्षीय वार्न ने कहा कि वह और एडम गिलक्रिस्ट व ग्लेन मैक्ग्राथ जैसे अन्य पूर्व खिलाड़ी इस उम्र में भी पैसे की वजह से ही क्रिकेट खेल रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान वार्न ने कहा, "क्रिकेटरों का करियर आईपीएल जैसे टूर्नामेंटों की वजह से लंबा हो गया है। यहां बहुत पैसा है और इसका फायदा नहीं उठाना मूर्खता होगी।"
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि अगर इस समय किसी क्रिकेटर के पास कुछ देने के लिए है तो वह जरूर देगा। गिल्ली, ग्लेन और खुद मैं इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि जहां यह हमें आखिरी मौका मिला है। हमें क्यों नहीं खेलना चाहिए?"
वार्न ने कहा कि क्रिकेट का ट्वेंटी-20 स्वरूप संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के पूरी तरह अनुकूल है। उन्होंने कहा, "अभी हमारे पास आईपीएल को देने के लिए बहुत कुछ है।"
गौरतलब है कि वार्न की टीम राजस्थान ने आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब जीता था लेकिन इस बार वह सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications