पेरिस मास्टर्स में नहीं खेलेंगे नडाल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार की शाम निकाले गए ड्रा की विज्ञप्ति में नडाल के न खेलने की पुष्टि की गई। नडाल के हटने से इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को दी गई है।
इससे पहले नडाल शंघाई ओपन में तीन सप्ताह पहले खेले थे जहां उन्हें आस्ट्रिया के जर्गेन मेल्जर के हाथों दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।
नडाल ने कहा, "मैं इस वर्ष पेरिस-बर्सी इवेंट में नहीं खेल पाने की वजह से बहुत निराश हूं। मेरे बाएं हाथ में हल्की सूजन है जिससे मुझे अभ्यास करने में बहुत परेशानी हो रही है। मुझे छह-सात दिन तक आराम करने के लिए कहा गया है।"
नडाल ने टूर्नामेंट के आयोजकों से माफी मांगते हुए कहा है कि वह सोमवार को पेरिस में मीडिया और अपने प्रशंसकों के बीच उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पेरिस उनके पसंदीदा शहर में से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications