मैच के पहले दिन आस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए थे। क्लार्क 73 और जानसन 17 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। मैच के दूसरे दिन क्लार्क ने 184 गेंदों पर शतक पूरा किया। वे 250 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 138 रन बनाकर आउट हुए।
जानसन ने 124 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए। क्लार्क और जानसन ने सातवें विकेट के लिए 142 रनों की बेशकीमती साझेदारी को अंजाम दिया।
इसके अलावा नेथन हॉरिट्ज ने भी 48 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 41 रनों का योगदान दिया जबकि पीटर सिडल ने 23 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती दी।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन और स्पिनर पॉल हैरिस ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि जे.पी. डुमिनी, मखाया एंटिनी, मोर्न मोर्कल और जैक्स कैलिस के खाते में एक-एक विकेट आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।