निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी पाक के साथ श्रंखला : सीएसए
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक सीएसए ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि मैच फिक्सिंग विवाद के कारण उसके कई प्रमुख खिलाड़ी पाक टीम के साथ खेलने को तैयार नहीं हैं।
समाचार पत्र ने एक दिन पहले टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी के माध्यम से खबर दी थी कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच की इस श्रृंखला से व्यक्तिगत कारणों से हट सकते हैं।
इस संबंध में सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेराल्ड मजोला ने कहा है कि उन्हें अब तक किसी भी खिलाड़ी की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में इस श्रृंखला के बारे में अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए।
मजोला ने कहा, "यह श्रृंखला आईसीसी के वैश्विक कार्यक्रम के अनुसार खेली जा रही है। आईसीसी ने इस श्रृंखला को रद्द नहीं किया है, लिहाजा हमारी ओर से यह श्रृंखला निर्धारित समय पर होगी। हमारे किसी खिलाड़ी ने इसमें खेलने को लेकर अनिच्छा जाहिर नहीं की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications