फीफा विश्व कप : स्लोवाकिया जीता, इटली विश्व कप से बाहर (लीड-6)
दोनों टीमों के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में स्लोवाकिया की ओर से दो गोल करने वाले फारवर्ड खिलाड़ी राबर्ट विट्टेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विट्टेक ने 25वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला और 73वें मिनट में दूसरा गोल किया। स्लोवाकिया की ओर से तीसरा गोल 89वें मिनट में हुआ। यह गोल उसके मिडफील्डर कामिल कोपूनेक ने किया।
अंतिम 15 मिनट में जीत के लिए जोर लगाने वाले इटली की टीम सिर्फ दो मौकों पर ही सही मायने में स्लोवाकियाई रक्षापंक्ति को भेद सकी लेकिन ये दो गोल उसे अगले दौर में पहुंचाने के लिए नाकाफी साबित हुए।
इटली के लिए उसके फारवर्ड खिलाड़ी फाबियो क्वोगलीएरेल्ला ने 90वें मिनट में टीम का दूसरा गोल करके मैच में रोमांच ला दिया था जबकि उससे आठ मिनट पहले फारवर्ड खिलाड़ी एंटानियो डी. नटाले ने टीम का खाता खोला था।
मौजूदा चैम्पियन इटली के लिए यह मैच 'करो या मरो' वाला था लेकिन रक्षापंक्ति की नाकामी के कारण मौजूदा विश्व चैम्पियन को शर्मसार होना पड़ा। 2006 विश्व कप की उपविजेता फ्रांसीसी टीम की तरह उसकी भी इस विश्व कप से विदाई हो गई।
स्लोवाकिया की टीम ने तीन मैचों से चार अंक जुटा लिए हैं जबकि इटली की टीम सिर्फ दो अंक जुटा सकी। उसे दो मुकाबलों में ड्रॉ खेलना पड़ा जबकि एक मैच में उसे हार मिली। ग्रुप-एफ स्लोवाकिया के साथ-साथ पराग्वे की टीम भी अंतिम 16 में पहुंचने में सफल रही।
पोलोक्वे के पीटर मोबाका स्टेडियम में गुरुवार को ही खेले गए मुकाबले में पराग्वे की भिड़ंत न्यूजीलैंड साथ हुई लेकिन इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। अपने ग्रुप में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली टीम से ड्रॉ खेलने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।
अजीब संयोग है कि इस विश्व कप में न्यूजीलैंड के तीनों मुकाबले ड्रॉ रहे हैं लेकिन वह आगे का सफर नहीं तय कर पाई। न्यूजीलैंड ने स्लोवाकिया और मौजूदा चैम्पियन इटली के साथ भी ड्रॉ खेला था। तीन मैचों के बाद पराग्वे ने पांच अंकों के साथ अगले दौर तक का सफर तय कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications