नहीं करेगी अब 'म्याउं'
ब्राजील को इस ग्रुप से क्वालीफाई करने में कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन बार्सीलोना के डिफेंडर डानी अल्वेस ने स्वीकार किया कि पहले मैच से पूर्व घबराहट और बेचैनी है। उन्होंने कहा कि 'मैने हमेशा कहा है कि अगर आपको बेचैनी नहीं होती तो आप पेशेवर खिलाड़ी होने के लायक नहीं है। शुरुआती मैच कठिन और महत्त्वपूर्ण होता है।'
उन्होंने कहा कि तीन अंक मायने रखते हैं। विश्व कप का सबसे अहम मैच पहला मैच ही होता है। अल्वेस ने कहा कि 'हमें गुरुवार की रात ही पता चलेगा कि सब कुछ सही है या नहीं। हमें जीत का पूरा यकीन है। हम इस विश्व कप का मजा लेना चाहते हैं।'
तो चिंता की लकरीें दोनों ओर हैं-
ब्राजील को 2002 में विश्व कप दिलाने वाले स्कालरी 18वीं रैंकिंग वाली क्रोएशियाई टीम के खिलाफ उन्हीं 11 पर भरोसा करेंगे जिन्होंने पिछले सप्ताह दोस्ताना मैच में सर्बिया को 1-0 से हराया था।
एक गोल 400 करोड़-
इस सबसे महंगे खेल में एक गोल की कीमत 400 करोड़ है तो सावधान हो जाइए और दिल थामकर बैठिए धड़ाधड़ गोल देखने के लिए। ब्राजील के रिजर्व स्ट्राइकर जो ने अभ्यास के बाद कहा कि टीम के भीतर माहौल काफी शांत है लेकिन शुरुआती मैच की घबराहट तो है ही। उन्होंने कहा कि जब हम साओ पाउलो जाएंगे और मैच का समय करीब आएगा तो बेचैनी भी होगी। लेकिन हमारे देश में विश्व कप का आगाज दूसरों से अलग होता है।'
क्रोएशिया को बायर्न म्युनिख के स्ट्राइकर मारियो मेंडजुकिच की कमी खलेगी जिन्हें नवंबर में आइसलैंड के खिलाफ मैच में रेड कार्ड मिला था। उनके पास हालांकि रीयाल मैड्रिड के स्ट्राइकर लुका मोडरिच भी हैं जिनका मानना है कि मुकाबला मिडफील्ड में होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि ब्राजील को उसकी सरजमीं पर हराना काफी मुश्किल चुनौती है।