यूसुफ की वापसी पर असमंजस
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर पाकिस्तान लीड्स में जीत हासिल करके आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृखला बराबर कर लेता है तो यूसुफ की वापसी लगभग नामुमकिन हो जाएगी। बोर्ड नए खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहता है और ऐसे में टीम का अच्छा प्रदर्शन यूसुफ की वापसी के रास्ते में रोड़ा बन सकता है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' में शनिवार को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, "टीम में यूसुफ के आने का साफ मतलब है कि अजहर अली और उमर अमीन में से किसी एक युवा बल्लेबाज को बाहर होना पड़ेगा। इन दोनों ने अब तक बड़ी पारियां भले न खेली हों लेकिन इनकी तकनीकी क्षमता शानदार है। इनमें से किसी को बाहर करना अन्याय होगा।"
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले यूसुफ ने संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने फिर से टीम में वापसी की इच्छा जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications