For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Olympics: फुटबॉल में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने वाला दूसरा देश बना ब्राजील

टोक्यो, 08 जुलाई। ब्राजील की टीम ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में स्पेन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। शनिवार को हुए दिलचस्प मुकाबले में ब्राजील की टीम ने स्पेन को 2-1 से मात देकर गोल्ड मेडल जीता है जबकि स्पेन को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा। मैच को अतिरिक्त समय तक बढ़ाना पड़ा और मैच के 109वे मिनट में ब्राजील ने गोल दाग कर मैच को जीत लिया। ब्राजील पहला ऐसा देश बन गया है कि जिसने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में फुटबॉल का गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले सिर्फ अर्जेंटीना की टीम ही यह कर पाई थी, अर्जेंटीना की टीम ने 2004 और 2008 में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

ब्राजील ने अपना पहला ओलंपिक फुटबॉल गोल्ड मेडल 2016 में रियो में जीता था, जब नेमार ने जर्मनी के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। टोक्यो ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में ब्राजीन ने स्पेन को हराकर ना सिर्फ गोल्ड मेडल जीता बल्कि 1992 से ओलंपिक में स्पेन के गोल्ड मेडल जीतने के सपने को भी तोड़ दिया। इससे पहले ब्राजील की टीम ने लंदन ओलंपिक 2012 में भी ब्राजील की टीम ओलंपिक के फाइनल में पहुंची थी, हालांकि लंदन में ब्राजील की टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। ऐसे में ब्राजील की टीम लगातार तीसरी बार ओलंपिक के फाइनल तक पहुंची है जिसमे से दो बार लगातार उसने गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि एक बार सिल्वर मेडल।

टोक्यो ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में ब्राजील और स्पेन ने अतिरिक्त समय तक मैच को खेला और रोमांचक मुकाबले में ब्राजील ने 2-1 से मैच में जीत दर्ज की। मैथियस कुन्ह और मिकेल ओयारजाबल के गोल की बदौलत 90 मिनट तक दोनों ही टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी तक रहा था। लेकिन अतिरिक्त समय में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया और मैल्कॉम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्राजील की टीम को विजयी बनाया।

Story first published: Sunday, August 8, 2021, 11:16 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+