Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्लार्क और बोलिंगर का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया को अजेय बढ़त (संशोधित)

अबू धाबी, 2 मई (आईएएनएस)। कप्तान माइकल क्लार्क के धुंआधार शतक और डगलस बोलिंगर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत एकदिवसीय श्रृंखला के चौथे मैच में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को आठ विकेट से करारी मात दे दी। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शुक्रवार को 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती दो विकेट मात्र तीन रनों के स्कोर पर ही गवां दिए। परंतु इसके बाद कप्तान क्लार्क और हरफनमौला शेन वाटसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

क्लार्क ने 122 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी में 14 चौके जड़े। वाटसन ने अपने कप्तान का बखूबी साथ दिया और नाबाद 85 रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम 48.4 ओवर में 197 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से अहमद शाहजाद ने 43 और शाहिद अफरीदी ने 40 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर ने 7.4 ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+