फीफा विश्व कप : विशेष सुरक्षा कवच के साथ खेलेंगे द्रोगबा
पिछले दिनों द्रोगबा की कोहनी की हड्डी टूट गई थी। उन्होंने इसका इलाज जर्मनी में कराया और समय रहते अपनी टीम का नेतृत्व करने के लिए फिट घोषित कर दिए गए। वैसे उन्हें बिना सुरक्षा कवच खेलने में दिक्कत होती, लिहाजा आइवरी कोस्ट फुटबाल महासंघ ने इस संबंध में फीफा से विशेष अनुरोध किया था।
फीफा के मीडिया प्रमुख निकोलस मेनगॉट ने कहा कि द्रोगबा को सुरक्षा कवच के साथ खेलने की इजाजत मिल गई है। बकौल मेनगॉट, "मैच रेफरी जार्ज लॉरियोंडा ने द्रोगबा को सुरक्षा कवच के साथ खेलने की इजाजत दे दी है। पुर्तगाल के प्रतिनिधिमंडलने भी इस कवच को हरी झंडी के दी है।"
प्रीमियर लीग चेल्सी के लिए खेलने वाले द्रोगबा को विश्व फुटबाल के सबसे अच्छे अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों में एक माना जाता है। द्रोगबा को जापान के खिलाफ दो सप्ताह पहले खेले गए अभ्यास मैच के दौरान कोहनी में चोट लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications