VIDEO: फैंस के गुस्से का शिकार हुई ब्राजील की टीम, बस पर बरसाए पत्थर, फेंके अंडे
नई दिल्ली। रूस में चल रहा फीफा का रोमांच अब सेमीफाइनल मुकाबले तक पहुंच चुका है। इस सफर में दुनिया की 32 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन मुकाबले दर मुकाबले टीमों की संख्या घटती गई। गौरतलब हो कि फीफा के इस सीजन का विश्वकप लोगों की उम्मीदों से काफी अलग था और इस सीजन दुनिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश भी किया, लेकिन खेल का यही स्वभाव होता है। खेल की दुनिया में खिलाड़ी अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है लेकिन कई बार उसे सफलता नहीं मिलती है। हालांकि फैंस की कहानी इससे बिल्कुल अलग होती है उनके जनून का आलम यह रहता है जब कोई टीम कोई बड़ा टूर्नामेंट जीत कर अपने देश पहुंचती है तो फैंस उसके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं लेकिन अगर टीम हार कर वापस लौटे तो फैंस के गुस्से से उसकी हिफाजत करना भी मुश्किल होता है। ऐसा ही एक नजारा ब्राजील की टीम के साथ देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखें तो वर्ल्ड कप में हार कर जब नेमार की टीम अपने देश ब्राजील पहुंची तो फैंस ने टीम की बस पर अंडे और पत्थर बरसा कर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
Brazil Fans 'Welcome Back' Players By Throwing Stones At Team Bus. The team was knocked out by Belgium in the #WorldCup 😒🤔 pic.twitter.com/k1pGlhjI1U
— Kawowo Sports (@kawowosports) July 9, 2018
खबरों के मुताबिक भीड़ ने पुलिस के चेतावनी की भी परवाह नहीं की और बस पर अंडे और पत्थर बरसाते रहे। गौरतलब हो कि ब्राजील में फुटबॉल के खेल को लेकर दीवानगी कोई छुपी बात नहीं है। ब्राजील की टीम भले ही इस विश्वकप में कोई खास कमाल न दिखा पाई हो लेकिन वो अबतक की सबसे ज्यादा बार विश्वकप जीतने वाली टीम है उसने कुल 5 बार विशअवकप खिताब अपने नाम किया है। वहीं इस सीजन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम के हाथो 1-2 से हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
