एशिया कप : पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा (लीड-1)
सलामी बल्लेबाज शाहजैब हसन 38 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रनों की उम्दा पारी खेलने के बाद अब्दुर रज्जाक की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
पाकिस्तान का यह विकेट 81 रन के कुल योग पर गिरा। पाक टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। इमरान फरहत ने 43 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 29 रन बनाए हैं जबकि उमर अमीन ने एक रन बनाया है।
यह मैच दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनकर सामने आया है। इसका कारण यह है कि दोनों टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। भारत और श्रीलंका की टीमें लगातार दो जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
एशिया कप का फाइनल 24 जून को दाम्बुला में ही खेला जाना है। भारतीय टीम 15 साल के अंतराल के बाद खिताब जीतना चाहेगी जबकि श्रीलंकाई टीम खिताब की रक्षा के लिए मैदान में उतरेगी। उसने 2008 में पाकिस्तान में आयोजित पिछले संस्करण का खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications