एशिया कप का कोई तय दावेदार नहीं : फरहत
फरहत ने वेबसाइट 'पाकपैशन डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा कि एशिया कप में हिस्सा लेने वाली चारों टीमों में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने बूते मैच जिता सकते हैं। ऐसे में किसी एक टीम को विजेता के तौर पर सामने रखना ठीक नही होगा।
फरहत ने कहा कि भारत और श्रीलंका की टीमें जहां सबसे सशक्त हैं वहीं बांग्लादेश की टीम भी बाकी की तीन टीमों को चौंकाने का माद्दा रखती है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें शिरकत करेंगी।
फहरत ने कहा, "मैं इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। दो टीमें (भारत और श्रीलंका) जहां काफी मजबूत दावेदार हैं वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास भी मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। ऐस में मेरे लिहाज से एशिया कप में चार टीमों के बीच रोचक भिड़ंत होगी।"
24 जून तक दाम्बुला में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम रविवार को चेन्नई से श्रीलंका रवाना होगी जबकि पाकिस्तानी टीम हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की कप्तानी में कराची से इसी दिन कोलंबो के लिए उड़ान भरेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications