Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईटीएफ टेनिस : ह्वांग पर शिखा की सनसनीखेज जीत

सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में शिखा ने टूर्नामेंट की सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ह्वांग को 6-2, 6-4 से चौंकाया। शिखा ने यह मुकाबला डेढ़ घंटे में अपने नाम किया।

पिछले कुछ सप्ताह से डीएलटीए स्टेडियम में अभ्यास कर रहीं शिखा ने मैच के बाद कहा, "मैं अपने खेल से बहुत खुश हूं। मेरा प्रदर्शन उम्दा रहा। यहां आकर अभ्यास करने का फायदा मुझे मिला है। मुझे यहां बिल्कुल भी असहजता महसूस नहीं हुई।"

अगले दौर में अमेरिका निवासी शिखा का सामना थाईलैंड की नुडनिडा लुआंगनैम से होना है। लुआंगनैम ने अपने पहले दौर के मुकाबले में हांगकांग की लिंग झांग को 6-0, 7-5 से पराजित किया।

अन्य एकल मुकाबलों में भारत की साना भांबरी उक्रेन की यूलिया बेगेलजिमर से 1-6, 0-6 से हार गईं।

अगले दौर में बेगेलजिमर की भिड़ंत साना की बहन अंकिता से होगी, जिन्होंने भारत की दिग्गज खिलाड़ी रश्मि चक्रवर्ती को 6-1, 6-4 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+