फीफा विश्व कप : स्पेन की 23 सदस्यीय टीम घोषित
इस टीम में मुख्य आकर्षण के तौर पर फर्नाडो टॉरेस और सेस्क फेब्रेगास शामिल हैं जबकि विक्टर वाल्देस, प्रेडो रोड्रिग्ज और जावी मार्टिनेज ऐसे तीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए अब तक एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर टॉरेस और आर्सेनल के मिडफील्डर फेब्रिगास अभी चोट से उबर रहे हैं। इस चोट के कारण दोनोंे खिलाड़ी प्रीमियर लीग के अंतिम दौर के मुकाबलों में नहीं खेल सके थे।
इस टीम में गोलकीपर डिएगो लोपेज, डेविड दे गिया, डिफेंडर सीजर एजपिलीक्वेता, मिडफील्डर मार्कोस सेन्ना तथा सांती काजरेला को जगह नहीं दी गई है। ये सभी खिलाड़ी 30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल थे।
स्पेन को ग्रुप-एच में स्विट्जरलैंड, चिली और होंडूरास के साथ रखा गया है। उसका पहला मुकाबला 16 जून को डरबन में स्विट्जरलैंड के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications