फीफा विश्व कप : 'हैरी बाबा' ने की स्पेन के जीतने की भविष्यवाणी
सिडनी, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी के पॉल ऑक्टोपस के बाद अब आस्ट्रेलिया में 'हैरी' नाम के एक मगरमच्छ ने भी फीफा विश्व कप-2010 में स्पेन की जीत की भविष्यवाणी की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह मगरमच्छ डार्विन के एक पार्क में है। दरअसल हैरी के सामने स्पेन और हॉलैंड के झंडे में लिपटे चिकेन रखे गए थे। वह कुछ ही देर में स्पेन के ध्वज से लिपटे चिकेन को खा गया। इससे माना गया कि रविवार को होने वाला फाइनल मुकाबला स्पेन ही जीतेगा।
इस मगरमच्छ के मालिक मिक बर्न्स ने कहा कि पॉल को देखने के बाद उन्हें हैरी से भविष्यवाणी कराने का विचार आया। उन्होंने कहा कि मुकाबला नजदीकी रहेगा लेकिन जीत स्पेन की होगी। पॉल ने भी स्पेन के जीतने की भविष्वाणी की थी।
गौरतलब है कि पॉल अपनी सटीक भविष्यवाणियों से दुनिया भर में स्टार बन चुका है। अब तक पॉल की सभी भविष्यवाणियां सटीक रहीं हैं। उसने स्पेन और जर्मनी के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी।
पॉल ने भविष्यवाणी की थी कि जर्मनी की टीम आस्ट्रेलिया, घाना, इंग्लैंड एवं अर्जेटीना के खिलाफ जीत जाएगी लेकिन सर्बिया और स्पेन से उसे हार झेलनी पड़ेगी। अहम बात है कि उसकी ये भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications