Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'आईपीएल-1 और 2 में नहीं थे फिक्सिंग रोकने के उपाय' (लीड-1)

आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी और सुरक्षा इकाई (एएससीयू) के मौजूदा अध्यक्ष पॉल कार्डन ने गुरुवार को एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि आईपीएल-3 के दौरान लगाए गए भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों को निराधार पाया गया है लेकिन वह आईपीएल के पिछले दो संस्करणों को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उस दौरान आयोजन समिति ने फिक्सिंग की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए थे।

समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने कार्डन के हवाले से लिखा है, "आईपीएल-3 का आयोजन पूरी तरह साफ-सुथरा और पारदर्शी था। आईसीसी ने मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों पर नजर रखी थी। हमने जांच में पाया कि इस तरह के सभी आरोप निराधार हैं। इस तरह का कोई तथ्य नहीं मिला, जो यह साबित कर सके कि इस वर्ष आईपील में किसी प्रकार की फिक्सिंग हुई थी लेकिन मैं आईपीएल-1 और 2 को लेकर चिंतित हूं क्योंकि उस दौरान हमने उस पर नजर नहीं रखी थी और साथ ही आयोजन समिति ने पर्याप्त उपाय भी नहीं किए थे।"

कार्डन ने कहा कि आईपीएल के पहले और दूसरे संस्करण पर एएससीयू की कड़ी नजर नहीं थी लेकिन चूंकी यह आयोजन काफी लोकप्रिय हो गया है और विश्व क्रिकेट के सभी बड़े नाम इसके साथ जुड़े हैं, लिहाजा एएससीयू ने इस वर्ष इसके आयोजन पर नजर रखी। ऐसे में फिक्सिंग की किसी घटना का होना लगभग नामुमकिन है।

बकौल कार्डन, "हमने आईपीएल के आयोजकों से कहा कि ऐसे में जबकि आपके साथ विश्व स्तरीय खिलाड़ी जुड़े हैं, आपको फिक्सिंग या किसी अन्य तरह के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय करने चाहिए। ऐसा नहीं होगा तब इस तरह की घटनाएं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी हो सकती हैं क्योंकि वही खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय हैं, जो आईपीएल में खेलते हैं।"

कार्डन ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी टीम के प्रबंधन ने इस वर्ष की शुरुआत में आस्ट्रेलिया और पाकिस्तानी टीमों के बीच सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच के साथ-साथ एक ट्वेंटी-20 मैच में भी फिक्सिंग किए जाने के आरोप लगाए हैं। एएससीयू इस मामले पर नजर रखे हुए और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मदद से मामले की जांच करा रहा है।

कार्डन ने कहा, "सिडनी टेस्ट मैच में फिक्सिंग के आरोपों ने हमें चिंतित कर दिया है। इस संबंध में जांच जारी है। हम खिलाड़ियों और अधिकारियों से मिल रहे हैं। हम इस संबंध में पुष्ट सबूत की तलाश में हैं। पाकिस्तान में राजनीतिक तथा खेल जगत में जारी उठा-पटक के बीच यह महज एक अफवाह हो सकती है लेकिन हम इसे पूरी गंभीरता से ले रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस बात के सबूत दिए गए हैं कि इस वर्ष की शुरुआत में खेला गया सिडनी टेस्ट और एक ट्वेंटी-20 मैच संभवत: 'फिक्स' था। उस मैच में रिकी पोंटिंग की टीम ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी।

यही कारण है कि इस टेस्ट मैच पर सटोरियों की नजर होने की आशंका जताई जा रही है। वैसे क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने मैच फिक्सिंग के आरोपों के बारे में कुछ नहीं सुना है। बकौल प्रवक्ता, "उस मैच को लेकर हमारा नजरिया हमेशा से यही रहा है कि हमने उसमें अपने प्रयासों के बूते जीत हासिल की थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+