कोरिया के आगे लाचार नज़र आए ब्राजील के काका

By Ajay Mohan

जोहांसबर्ग। ब्राजील की जिस टीम पर अरबों रुपए का सट्टा लगा है, जो टीम फुटबॉल प्रशंसक की पहली पसंद है, जो फीफा 2010 खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, वो मंगलवार को उत्‍तर कोरिया के खिलाफ संघर्ष करती नज़र आयी। ब्राजील ने 2-1 से जीत जरूर दर्ज की, लेकिन यह जीत काफी संघर्ष के बाद मिली। खास बात यह है कि उनके सबसे महंगे खिलाड़ी काका अपने पहले मैच में नहीं चले।

स्थानीय एलिस पार्क स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में स्टार ब्राजीलियाई फुटबालर काका ने अपने चाहने वालों को निराश कर दिया। पहले सब यही मानकर चल रहे थे कि पांच बार की विश्व चैम्पियन ब्राजील की टीम अपने से बेहद कमजोर उत्तर कोरिया की रक्षा पंक्ति को ध्वस्त कर देगी। परंतु खेल शुरू होने के बाद ऐसा नहीं हुआ। उत्तर कोरियाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काका जैसे स्टार को इस कदर उलझा दिया कि वह लाचार से नजर आने लगे।

क्लिक करें- फीफा विश्‍व कप पर स्‍पेशल पेज

ऐसा नहीं कि काका ने कोई कोशिश नहीं की। रियाल मेड्रिड की ओर से खेलने वाले इस मिडफिल्डर ने कई बार उत्तर कोरियाई रक्षापंक्ति को भेदने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह से वह भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी की तरह इस विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सके।

काका ने भले ही अपने प्रशंसकों को निराश किया, लेकिन उनके साथी मैकॉन ने 55वें मिनट में खूबसूरत गोल किया। टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बेहतरीन गोल कहा जाएगा। मैकॉन के बाद 72वें मिनट में रॉबिन्हो के एक बेहतरीन क्रॉस फायदा उठाते हुए एलानो ने गेंद को बड़े ही खूबसूसत अंदाज में उत्तर कोरिया के गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इसके बाद 89वें मिनट में उत्तर कोरिया के जी युन नैम ने गोल किया और स्कोर 2-1 हो गया। आखिरकार ब्राजील ने यह मैच जीत लिया।

Story first published: Wednesday, June 16, 2010, 11:45 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2010
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+