INDvsENG: अगले दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम घोषित, मुरली विजय की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया दो टेस्ट मैच में करारी हार के बाद बुधवार को नॉटिंघम में तीसरे टेस्ट में धमाकेदार अंदाज में जीत का स्वाद चखा। इस दौरान अगले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम 2 बदलाव किए गए हैं। टीम में दो युवा बल्लेबाज को जगह दी गई है। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और आंध्र प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को टेस्ट टीम में मौका दिया गया है।
वहीं खराब प्रदर्शन के चलते अनुभवी सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को बाहर कर दिया गया जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव को टीम में अतिरिक्त बल्लेबाज के लिए जगह देने की वजह से बाहर रखा गया है।तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर भारतीय टीम को तीसरे स्पिनर की जरूरत नहीं रह गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट 30 अगस्त से साउथम्पटन में खेला जाएगा।मुरली विजय ने बर्मिंघम में दो पारियों में 20 और 6 रन बनाए थे जबकि शिखर धवन और केएल राहुल बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
हनुमा विहारी का प्रदर्शन:
प्रथम श्रेणी क्रिकेट अपना लोहा मनवा चुके हनुमा विहारी को मौका दिया गया है। प्रथम श्रेणी में 60 के औसत से रन बनाने वाले हनुमा की बराबरी प्रथम श्रेणी में 53-55 के बीच औसत रखने वाले विराट कोहली, रोहित शर्मा और पुजारा से की जाती है।
उन्हें इसी साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया-ए में हनुमा को टीम में शामिल किया गया था। वह त्रिकोणीय वनडे सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इस सीरीज में 253 रन बनाए जिसमें वेस्टइंडीज ए के खिलाफ खेली 147 रनों की पारी भी शामिल थी।
टीम इंडिया
अंतिम 2 टेस्ट मैचों टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, के एल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शर्दुल ठाकुर और हनुमा विहारी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
