For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

पॉलिन्हो की हैट्रिक, ब्राजील ने वर्ल्डकप 2018 के लिए क्वालीफाई किया

ब्राजील ने मेजबान उरूग्वे को 4-1 से हराकर अगले साल रूस में होने वाले फुटबॉल विश्वकप में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अर्जेंटीना ने चिली को 1-0 से हराया।

By Rizwan

नई दिल्ली। मिडफील्डर पॉलिन्हो की हैट्रिक और नेमार के शानदार एक गोल की बदौलत ब्राजील ने मेजबान उरूग्वे को 4-1 से हराकर अगले साल रूस में होने वाले फुटबॉल विश्वकप में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं लियोनेल मेसी के शानदार गोल की मदद से अर्जेंटीना ने चिली को 1-0 से हराकर क्वालीफाई के लिए कदम बढ़ाए।

पॉलिन्हो की हैट्रिक से ब्राजील ने वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई किया

पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील 30 अंकों के साथ पहले नंबर पर कायम है। ब्राजील इस जीत के बाद दस टीमों की राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में सात अंक से बढ़त पर है। चोटी की चार टीमें क्वालीफाई करेंगी। अब केवल पांच दौर के मैच बचे हुए हैं।

उधर ब्यूनसआयर्स में मेसी ने अहम मौके पर गोल किया जिससे अर्जेंटीना ने चिली को 1-0 से हराया। मेसी ने 16वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा। इस जीत से अर्जेंटीना के 13 मैचों में 22 प्वॉइंट हो गए हैं और वो 10 टीमों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+