आस्ट्रेलियन ओपन : कुज्नत्सोवा और नावारो अंतिम आठ दौर में
आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुज्नत्सोवा जहां अपनी प्रतिद्वंद्वी चीन की झेंग जी के चोटिल होने के कारण जीत हासिल करने में सफल रहीं वहीं नावारो ने अपने ही देश की एनाबेल मेडिना गैरीगुएज को 6-3, 6-2 से पराजित किया।
झेंग जब मुकाबले से बाहर हुईं, तब कुज्नत्सोवा 4-1 से आगे चल रही थीं। झेंग को कलाई की चोट से कारण मुकाबले से हटने पर मजबूर होना पड़ा।
कुज्नत्सोवा आस्ट्रेलियन ओपन के एकल वर्ग के अंतिम आठ दौर में जगह बनाने वाली चौथी रूसी खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले दिनारा सफीना, वेरा ज्वोनारेवा और एलेना दिमेंतिएवा इस दौर में जगह सुरक्षित कर चुकी हैं।
दूसरी ओर, अमेरिका की वीनस विलियम्स को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली नावारो को अगले दौर में बुधवार को दिमेंतिएवा से भिड़ना है, जो उनके सामने जबरदस्त चुनौती पेश करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications