For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

त्रिकोणीय श्रृंखला : हेराथ ने कीवी टीम को चौथा झटका दिया (लीड-3)

By Staff

चौथे विकेट के रूप में स्कॉट स्टायरिश पेवेलियन लौटे। भारत के खिलाफ पहले मैच में 89 रन बनाने वाले स्टायरिश 24 रन बनाकर रंगना हेराथ की गेंद पर माहेला जयवर्धने के हाथों लपके गए। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया। उन्होंने बीजे वॉटलिंग के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

कीवी टीम ने अपना तीसरा विकेट 47 रन के कुल गंवाया था। मेहमान टीम ने दो रन के कुल योग पर अपना पहला विकेट गंवाया था। उसे पहला झटका ग्रांट इलियट के रूप में लगा था। नेथन मैक्लम की जगह टीम में शामिल किए गए इलियट खाता खोले बगैर लसिथ मलिंगा की गेंद पर चनाका कापूगेदारा के हाथों लपके गए थे।

इसके बाद हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने 47 रन के कुल योग पर ही एक के बाद एक कप्तान रॉस टेलर और केन विलियमसन को चलता करके कीवी टीम को जोरदार झटका दिया।

टेलर ने 34 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए जबकि विलियमसन खाता भी नहीं खोल सके। विलियमसन भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में भी खाता नहीं खोल सके थे। वह अपने करियर के दो शुरुआती मैचो में शून्य पर आउट हुए हैं।

बहरहाल, खराब शुरुआत से बेहाल कीवी टीम ने 23 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। वॉटलिंग ने 68 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 55 रन बनाए हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज गारेथ हॉपकिंस एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

कीवी टीम ने इस मैच के लिए दो परिवर्तन किए हैं। चोटिल जैकब ओरम मैदान से बाहर हैं। उनका स्थान टिम साउदी ने लिया है जबकि मैक्लम के स्थान पर इलियट को खेलने का मौका दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+