एशिया कप : श्रीलंका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीलंकाई टीम ने वाले इस मैच के जरिए मेजबान टीम लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। इस टीम ने हाल ही में जिंबाब्वे में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल खेला था। उसने फाइनल में जिंबाब्वे को नौ विकेट से हराकर खिताब जीता था। श्रृंखला की तीसरी टीम भारत की थी।
श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले लीग मैच में पाकिस्तान को 16 रनों से पराजित किया था। अपेक्षाकृत कम स्कोर के बावजूद श्रीलंकाई टीम लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीत हासिल की थी। मलिंगा ने उस मैच में पांच विकेट लिए थे।
दूसरे मैच में बुधवार को भारत ने वीरेंद्र सहवाग की घातक गेंदबाजी और गौतम गंभीर की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित किया था। भारत को अपना अगला मैच 19 जून को पाकिस्तान के साथ खेलना है। यह मैच जीतकर भारतीय टीम भी फाइनल में पहुंच सकती है।
चार देशों की इस प्रतियोगिता में भारत को 15 वर्ष से खिताब का इंतजार है। भारत ने आखिरी बार 1995 में यह खिताब जीता था। एशिया कप के सभी मैच दाम्बुला में ही खेले जाने हैं। फाइनल 24 जून को होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications