फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक एक भी गोल नहीं (लीड-1)
31वें मिनट में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी वालोन बेहरामी को लाल कार्ड दिखाया गया। इसके बाद से स्विट्जरलैंड को 10 खिलाड़ियों के साथ खेल जारी रखना पड़ा। इस विश्व कप में अब तक कुल नौ खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया जा चुका है।
मध्यांतर तक के खेल के दौरान चिली की टीम मैदान पर हावी रही। उसने 56 फीसदी समय तक गेंद को अपने पास रखा जबकि उसने स्विट्जरलैंड की तुलना में चार फाउल कम किए। स्विट्जरलैंड ने 14 फाउल किए।
चिली के तीन खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया गया जबकि स्विट्जरलैंड को लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण एक खिलाड़ी को मैदान से बाहर भेजना पड़ा है। चिली की टीम चार मौकों पर गोल करने से चूक गई लेकिन स्पेन को हराने वाली स्विट्जरलैंड की टीम एक भी मौका नहीं बना सकी।
दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। चिली ने अपने पहले मैच में होंडुरास को 1-0 से हराया था जबकि स्विट्जरलैंड ने विशेषज्ञों को चौंकाते हुए यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन को इसी अंतर से हराया था।
विश्व वरीयता क्रम में चिली को 18वां स्थान प्राप्त है जबकि स्विट्जरलैंड 24वीं वरीयता प्राप्त टीम है। यूरोपीयन रैकिंग में स्विट्जरलैंड को 14वीं तथा दक्षिण अमेरिकी रैंकिंग में चिली को चौथी वरीयता प्राप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications