चंद्रपॉल और नेश का शतक, वेस्टइंडीज का करारा जवाब
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 86 रन से आगे खेलते हुए तीसरे दिन संभलकर खेलते हुए एक तरफ जहां रन बनाए वहीं विकेट भी बचाए रखा। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले छह विकेट के नुकसान पर 543 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।
वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे। कप्तान क्रिस गेल 42 रन पर नाबाद थे जबकि नरसिंह देवनारायण 33 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए थे।
सलामी बल्लेबाज ट्रेविस डाउलिन के रूप में वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा। उन्हें मोर्ने मोर्कल ने आउट किया। वह सिर्फ 10 रन ही बना सके।
तीसरे दिन गेल के रूप में वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा। उन्होंने 50 रन बनाए। इसके बाद नरसिंह देवनारायण भी चलते बने। उन्होंने 65 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई।
इसके बाद चंद्रपाल और नेश ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला और स्कोर को 400 के पार ले गए। इस बीच दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। 114 के निजी स्कोर पर नेश भी आउट हो गए। चंद्रपॉल और नेश के बीच चौथे विकेट के लिए 220 रनों की शानदार साझेदारी की।
खेल खत्म होने तक चंद्रपॉल 151 रन बनाकर नाबाद थे और ड्वेन ब्रावो 21 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए पहले दिन कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शतक जमाया था तो दूसरे दिन हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस और अब्राहम डिविलियर्स ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं।
कालिस ने 110 रन और डिविलियर्स ने नाबाद 135 रन बनाए। कप्तान स्मिथ की 132 रनों की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे।
इससे आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दूसरे दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। कालिस और डिविलियर्स के बीच चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई।
वेस्टइंडीज की ओर से शेन शिलिंगफोर्ड ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा केमर रोच और सुलेमान बेन ने एक-एक विकेट हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications