For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फीफा वर्ल्ड कप पर इस टीम का रहा है दबदबा, 5 बार बनी है चैंपियन

नई दिल्ली। दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजर अब 14 जून से होने वाले फीफा विश्वकप पर जाकर टिक गई हैं। रूस इस विश्वकप का आयोजक होगा जिसके 11 शहरों के मैदान पर इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 32 टीमें मुकाबले खेलेंगी। गौरतलब हो की हर 4 साल में होने वाले फीफा विश्वकप की शुरुआत 1930 में हुई थी। पूरी दुनिया के शायद सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक फुटबॉल का इस सीजन उद्धाटन मैच मेजबान देश रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा, जिसका समय भारतीय समयानुसार रात के 8.30 का होगा। गौरतलब हो की अगर फीफा के इतिहास में नजर डालें तो 1930 में इस प्रतियोगिता का पहला मेजबान देश उरग्वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से मात देकर पहला फीफा का खिताब जीता था।

इस टीम ने जीता है सबसे ज्यादा बार फीफा का खिताबः अगर फीफा विश्वकप में किसी एक टीम के जलवे की बात करें तो ब्राजील ने अब तक सबसे ज्यादा बार इस मुकाम को हासिल किया है। ब्राजील की टीम ने फीफा का खिताब 5 बार अपने नाम किया है (1958, 1962, 1970, 1994, 2002) में ब्राजील ने फीफा विश्वकप पर अपना परचम लहाराया है। वहीं जर्मनी और इटली की अगर बात करें तो उनकी टीमों ने भी 4-4 बार यह खिताब जीता है वहीं जर्मनी की टीम ने पिछला मुकाबला भी जीता था। वहीं अगर बात करें तो उरग्वे और अर्जेंटीना ने 2-2 बार यह खिताब अपने नाम किया है।

Story first published: Thursday, May 31, 2018, 16:23 [IST]
Other articles published on May 31, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+