For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ब्राज़ील, नीदरलैंड्स क्वार्टर फ़ाइनल में

By Super

पंकज प्रियदर्शी

बीबीसी संवाददाता, दक्षिण अफ़्रीका से

पाँच बार के विश्व चैम्पियन ब्राज़ील ने ख़िताब जीतने की दिशा में एक और क़दम बढ़ाया. ब्राज़ील की टीम चिली को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँची.पुर्तगाल के ख़िलाफ़ निराशाजनक खेल दिखाने वाली ब्राज़ील की टीम इस मैच में पूरे फ़ॉर्म में नज़र आई और चिली के खिलाड़ियों को ख़ूब नचाया. लेकिन मैच के शुरू में चिली ने भी ब्राज़ील को काफ़ी परेशान किया.

हालांकि एक गोल होने के बाद चिली की टीम पिछड़ गई और ब्राज़ील ने एक के बाद एक तीन गोल किए. दूसरे हाफ़ में भी कमोबेश वही स्थिति रही. हालाँकि चिली के कई बेहतरीन मूव ब्राज़ीलियाई गोल के पास आकर बेकार होते रहे.ब्राज़ील की ओर से गोल का खाता खोला डिफ़ेंडर जुआन ने. ब्राज़ील को मिले कॉर्नर पर जुआन का हेडर बिल्कुल सटीक था.

चिली के गोलकीपर को कुछ समझ में नहीं आया. एक गोल होने के बाद चिली के कोच का चीखना-चिल्लाना जारी था, तो खिलाड़ी मैदान पर हताश थे. ब्राज़ील ने इस स्थिति का फ़ायदा उठाया.शुरू में लय-ताल के लिए जूझ रही टीम ने फिर अपना दम दिखाया और पहले हाफ़ के 38वें मिनट में ब्राज़ील की फ़ॉरवर्ड लाइन बेहतरीन थी. काका, रोबिनियो और फ़ेबियानो की तिकड़ी का कमाल और फिर एक गोल.

दूसरे हाफ़ में चिली के खिलाड़ियों ने फिर ब्राज़ील को परेशान करना शुरू किया लेकिन ऐन मौक़े पर रॉबिनियो का ख़ूबसूरत शॉट एक बार फिर चिली के गोलकीपर को छका गया.लेकिन चिली की सराहना करनी होगी, कि उसने आख़िरी क्षण तक हार नहीं मानी और गोल करने के कई अवसर बनाए, लेकिन ब्राज़ील की डिफ़ेंस लाइन ने उन्हें नाकाम कर दिया.

नीदरलैंड-स्लोवाकिया मैच

इससे पहले एक अन्य मैच में नीदरलैंड्स ने स्लोवाकिया को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली. इस मैच का स्कोर 2-1 रहा. लेकिन इस मैच में नीदरलैंड्स की जीत बहुत शानदार नहीं रही.पहली बार मैच के शुरू से ही मैदान में उतरे आयन रॉबिन ने 18वें मिनट में स्नाइडर के एक लंबे पास को नियंत्रण में रखते हुए ख़ूबसूरत गोल किया.

स्लोवाकिया ने एक बार फिर दिखाया कि दिनों-दिन टीम और बेहतर हो रही है. लेकिन नीदरलैंड्स की रॉबिन, वैन पर्सी और स्नाइडर की फ़ॉरवर्ड तिकड़ी का जवाब उनके पास नहीं था.दूसरे हाफ़ के 84 वें मिनट में स्लोवाकिया के खिलाड़ी मोचा की ग़लती का फ़ायदा उठाते हुए रॉबेन ने गेंद स्नाइडर को दी और स्नाइडर को गोल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई

लेकिन स्लोवाकिया को भी दूसरे हाफ़ में दो बार गोल करने का सुनहरा अवसर मिला. स्टोक और विटेक के दमदार शॉट का डच गोलकीपर ने शानदार बचाव किया.मैच के आख़िरी क्षण में स्लोवाकिया को पेनल्टी मिला और रॉबर्ट विटेक ने गोल करके हार का अंतर कम किया. तो अब क्वार्टर फ़ाइनल में ब्राज़ील का मुक़ाबला नीदरलैंड्स से होगा.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+