पेले ने दी माराडोना को श्रद्धांजलि- 'आशा है, एक दिन आसमान में हम साथ में खेलेंगे'

नई दिल्लीः ब्राजील के महान फुटबॉल आइकल पेले भी अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि देने वालों में शुमार हो गए हैं। सबको हैरत में डालते हुए माराडोना ने हार्ट अटैक के बाद दुनिया को बुधवार (25 नवंबर) को अलविदा कह दिया।

अपने भावुक पोस्ट में माराडोना से पेले ने कहा कि वे आशा करते हैं कि एक दिन वे भी आसमान में उनके साथ गेंद के साथ फिर से खेलेंगे।

माराडोना और पेले का नाम खेल जगत में एक ही तरह लिया जाता रहा है । 60 साल के माराडोना अपने मस्तिष्क में खून का थक्का हटाने के ऑपरेशन के 2 हफ्ते के बाद ही गुजर गए।

पेले ने ट्वीट करते हुए कहा- "कितना दुखद खबर है। मैंने एक महान दोस्त और दुनिया ने लीजेंड को खो दिया। बहुत कुछ कहा जाना बाकी है, लेकिन अभी के लिए, भगवान परिवार के सदस्यों को ताकत दे। एक दिन, मैं आशा करता हूं हम आकाश में साथ में खेल रहे होंगे।"

पेले और मारोडानो एक दूसरे के कौशल की बहुत इज्जत करते थे और उनमें काफी अच्छी दोस्ती थी। 20 साल के उम्र के फर्क के बावजूद दोनों ही काफी अच्छी दोस्त थे और फुटबॉल जगत में दो ऐसे खिलाड़ियों के तौर पर चर्चित रहे जिनको सबसे ज्यादा ईश्वर की और प्रतिभा उपहार में दी गई है।

1986 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ माराडोना ने' हैंड ऑफ गॉड' नाम से मशहूर गोल किया था और वे दो दशकों तक अपने स्टाइल और बेबाक खेल के चलते फैंस के दिलो-दिमाग पर छाए रहे।

हालांकि माराडोना को बाद में ड्रग्स की लत के चक्कर में अपनी छवि धूमिल होती भी देखनी पड़ी लेकिन उन्होंने इससे लड़कर वापस अपने व्यक्तित्व को हासिल किया।

वे नंबर 10 की जर्सी पहनते थे जो उनके नाम का पर्याय बन चुकी थी और पेले के साथ उनको फुटबॉल जगत की महानतम जोड़ी में गिना जाता है।

Story first published: Thursday, November 26, 2020, 7:39 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+