एशिया कप : सहवाग ने बांग्लादेश को 167 रन पर समेटा (लीड-4)
बांग्लादेश का छठा विकेट 160 रन के कुल योग पर गिरा था लेकिन इसके बाद सहवाग की गेंदों के कहर के आगे पूरी टीम सात रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई। भारत की ओर से आशीष नेहरा ने दो विकेट लिए जबकि प्रवीण कुमार, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा ने एक-एक विकेट बांटे।
बांग्लादेश की टीम ने 160 रन के कुल योग तक सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल, मोहम्मद अशरफुल, इमरुक कायेस, मुश्फिकुर रहीम, सकीबुल हसन और महमुदुल्लाह के विकेट गंवाए थे। इसके बाद नईम इस्लाम (3), सुहरावादी सुवो (4), सैफुल इस्लाम (0) और सैयद रसेल (0) पेवेलियन लौटे। मशरफे मुर्तजा चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
बांग्लादेश की टीम ने तमीम इकबाल के रूप में पहला विकेट गंवाया था। तमीम दाम्बुला के रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। तमीम को प्रवीण ने सुरेश रैना के हाथों कैच कराया। उन्होंने 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
बांग्लादेश का यह विकेट 35 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अशरफुल और इमरूल कायेस ने कुल योग को 81 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर अशरफुल को आशीष नेहरा ने प्रवीण के हाथों कैच करा दिया।
अशरफुल ने 37 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। कायेस 37 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। मुश्फिकुर ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया लेकिन यह प्रयास ज्यादा देर तक नहीं चल सका।
कप्तान सकीबुल ने सात रन बनाए। जाहिर तौर पर इससे बांग्लादेश की टीम को निराशा हाथ लगी होगी। हालांकि महमुदुल्लाह ने 23 रन जोड़े लेकिन इसके लिए वह काफी देर तक संघर्ष करते रहे। उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए।
हाल ही में जिंबाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला में निराशानजक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया यहां अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी है। बीसीसीआई ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित सात प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देते हुए रैना की कप्तानी में युवा टीम जिंबाब्वे भेजी थी लेकिन वह त्रिकोणीय श्रृंखला में खुद को साबित करने में नाकाम रही थी।
एशिया कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने अपना आखिरी खिताब 1995 में जीता था। पिछले 15 वर्षों से भारतीय टीम को खिताब की तलाश और अब देखना यह है कि क्या धौनी की कप्तानी में यह टीम दोबारा यह खिताब जीत पाएगी या नहीं?
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications