Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वुड्स के बारे में सनसनीखेज खुलासा करेंगी रेचेल (लीड-1)

समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक इस कार्यक्रम में रेचेल पहली बार वुड्स के साथ अपने छह महीने पुराने संबंध के बारे में सनसनीखेज खुलासा करेगी।

एक नाइटक्लब में होस्टस के तौर पर काम कर चुकीं रेचेल ने कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान डॉक्टर ड्रियू के साथ इस बात का भी खुलासा किया कि वुड्स के साथ संबंध खत्म होने के बाद वह किस तरह नींद की गोलियां लेने की आदी हो गई थीं और किस तरह उन्होंने इस आदत से छुटकारा पाया था।

रेचेल उन 19 महिलाओं में से पहली महिला है, जिसने सबसे पहले वुड्स के साथ प्रेम संबंध की बात का खुलासा किया था। वुड्स इसे नकार नहीं सके थे।

इसे लेकर वुड्स ने मीडिया के माध्यम से अपनी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन, परिजनों, प्रशंसकों और प्रायोजकों से माफी मांगी थी लेकिन इसके बावजूद उनकी पत्नी उन्हें तलाक देने का फैसला कर चुकी हैं।

अपनी शादी को बचाने के लिए वुड्स ने कुछ समय के लिए गोल्फ से संन्यास ले लिया था लेकिन बाद में उन्होंने पेशेवर जगत में वापसी की। इस दौरान हालांकि उन्हें अपने कई प्रायोजकों के करार से हाथ धोना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+