फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक एक भी गोल नहीं (लीड-1)
अल्जीरिया की टीम ने हालांकि स्लोवेनिया से बेहतर खेल दिखाया लेकिन उसे गोल करने में सफलता नहीं मिली। इस दौरान स्लोवेनिया के मिडफील्डर एलेक्जेंडर राडोसावल्जेविक को पीला कार्ड दिखाया गया। अल्जीरिया और स्लोवेनिया की टीमें फीफा विश्व कप में पहली बार आमने-सामने हैं।
शनिवार को इस ग्रुप के अंतर्गत इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था। दोनों टीमों को अंक बांटना पड़ा था। इस लिहाज से रविवार को जीत हासिल करने वाली टीम ग्रुप-सी की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।
अल्जीरिया के पास कुल छह मैचों का अनुभव है जबकि स्लोवेनिया ने तीन मैच खेले हैं। अल्जीरिया इससे पहले 1982 और 1986 में तथा स्लोवेनिया 2002 में फीफा विश्व कप खेल चुका है। फीफा रैंकिंग में अल्जीरिया 30वीं और स्लोवेनिया 25वीं वरीय टीम है।
11 जून से शुरू हुए विश्व कप में कुल 32 टीमें शिरकत कर रही हैं। विश्व कप का फाइनल 11 जुलाई को खेला जाएगा। इसके मैच नौ आयोजन स्थलों में स्थित 10 स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications