विराट का कट्टर प्रतिद्वंदी बोला- 'मैंने उनसे बल्लेबाजी का ये गुर सीखा है'
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में रिकॉर्ड 909 रेटिंग के साथ नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मट में कोहली ने पिछले काफी समय से तूफानी क्रिकेट खेला है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम भले ही टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गई हो लेकिन भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया। कोहली टेस्ट सीरीज में इकलौते शतकवीर बल्लेबाज रहे। यही नहीं उन्होंने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन शतक जड़ अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।
कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर क्रिकेट में नए मानक स्थापित किए हैं। हर कोई उनसे सीखना चाहता है। अब खुद ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज कप्तान स्टीव स्मिथ ने कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल विराट कोहली, स्टीव, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, जो रूट और एबी डिविलियर्स को मौजूदा समय में क्रिकेट का बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है। इन खिलाड़ियों में हमेशा तुलना होती रहती है।
लेकिन सभी अपने-अपने खेल के स्तर पर बिल्कुल अलग हैं। जहां वनडे में कोहली तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ इस समय ड्रीम रन बना रहे हैं। स्मिथ ने 2017 में टेस्ट क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। स्मिथ मे 24 टेस्ट मैचों में 1754 रन बनाए थे जिसमें 7 शतक शामिल थे।
अब वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 मार्च से अपनी टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। उससे पहले cricket.com.au से बातचीत के दौरान स्मिथ ने कई बड़ी बातें कहीं।
स्मिथ ने कहा "मैंने विराट कोहली से थोड़ा सीखा है। जिस तरह से वह स्पिन को खेलते हैं और जिस तरह से वह ऑफ साइड के गेंद को मारते हैं वो कमाल का है। ये मैंने थोड़ा बहुत उनसे सीखा है।"
स्मिथ ने आगे कहा कि "मैंने थोड़ा बहुत एबी डी विलियर्स को भी कॉपी किया है जो वो मैदान पर करते हैं। मैं सिर्फ खुद को खोलता हूं, और खुद को गेंद खेलने के लिए सेट करता हूं, खासकर जब गेंद रिवर्स हो रही है।"
स्मिथ ने केन विलियमसन के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश भी की है। स्मिथ ने विलियमसन से लेट बॉल खेलने की कला सीखी है। स्मिथ केवल अपने खेल में बेहतर और बेहतर पाने की उम्मीद करते हैं। स्मिथ बताते हैं कि वह खेल के महान लोगों से सीखने और हर दौरे के साथ अपने खेल को सुधारने के लिए तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
