फीफा विश्व कप : मैक्कार्थी बाहर, दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित
प्रीमियर लीग क्लब वेस्ट हैम युनाइटेड के लिए खेलने वाले 32 वर्षीय मैक्कार्थी पिछले कुछ महीने से अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और साथ ही वजन अधिक होने के कारण भी उनकी आलोचना होती रही है।
पहली बार विश्व कप की मेजबानी कर रहे दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-ए में फ्रांस, उरुग्वे और मेक्सिको के साथ रखा गया है। उसका पहला मैच 11 जून को सॉकर सिटी स्टेडियम में मेक्सिको के साथ होना है।
टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : इतुमेलेंग खुने, मोएनेब जोसेफ्स, शू आइब वॉल्टर्स
डिफेंडर : सिबोनीसो गाक्सा, मैथ्यू बूथ, लुकास थ्वाला, एरॉन मोकोएना, बोंगानी खुम्बालो, सियाबोंगा सांगवेनी, थेसेपो मासिलेला, एनेले नोकोंग्सा, लुकास थ्वाला।
मिडफील्डर : स्टीवन पेइनार, टेको मोदेसे, सिपह्वे श्बालाला, लिनेल्वे लोतशोलोनयाने, थांडूयेसी खुबोनी, तागीसो डिकगागो, मैक्बैथ सिबाया, सरपाइज मोरीरी।
फारवर्ड : कैटलेगो मेपेला, बर्नाड पार्कर, सियाबोंगा नामवेते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications